Breaking

Subscribe Us

alternative info

*आओ मतदान करें, योग्य प्रत्याशी चुने : अमर गुप्ता*

*आओ मतदान करें, योग्य प्रत्याशी चुने : अमर गुप्ता*
*रायगढ़ ! 17नवंबर दिन शुक्रवार को भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण पर्व है मतदान करना। अमर गुप्ता का मानना है की आपका एक वोट किसी भी सरकार की दशा और दिशा तय कर सकता है। आप चुनिए उसे जो आपके प्रदेश, नगर और ग्राम का विकास करे,जो आपकी मूलभूत सुविधाएं के लिए संकल्पित हो, आपका अधिकार दिलाने के लिए संघर्षशील हो!*
 *अमर गुप्ता ने कहा कई समस्याओं जैसे बेरोजगारी, गरीबी और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करना आवश्यक है। देश एवं राज्य एवं नगर के लोगो को मतदान की ताकत को समझना चाहिए, ताकि उनके एक वोट से देश ,राज्य एवं नगर की प्रगति हो सके। उनके एक वोट से देश एवं राज्य की तकदीर में परिवर्तन आ सकता है। देश का विकास सर्वप्रथम जनता के हाथों में है। मतदान करें, योग्य प्रत्याशी चुने।*

Post a Comment

1 Comments