रायगढ़. रायगढ़ जिले के फायर ब्रांड नेता के नाम से जाने और पहचाने जाने युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन 21 नवंबर की सुबह से लेकर देर रात तक उनके समर्थको ने अलग अलग अंदाज में मनाया। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गो मे फल वितरण के साथ साथ जगह जगह केक काटकर खुशियाँ मनाई गई।
यूथ आइकॉन के नाम से पुरे जिले मे ही नही अपितु प्रदेश मे जाने और पहचाने जाने वाले युवाओं की दिलो की धड़कन फायर ब्रांड कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाने की रायगढ़ मे अलग ही परम्परा रही है, शहर के सभी वार्डो के आलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई गाँव मे उनके समर्थक आज भी अलग अलग अंदाज मे उनका जन्मदिन मानते आ रहें हैं।
इसी क्रम मे युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार की सुबह से लेकर देर रात तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की शरुआत सबसे पहले दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंच कर केक काटकर एवं मिस्ठान बाँट कर विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद युवाओं का काफिला वृद्धाआश्रम पहुंच कर बुजुर्गो मे फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया इस दौरान यहाँ के बुजुर्गो ने अपने दोनों हाथो से युवा नेता विभाष के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात भी युवाओं ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में देर रात तक युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का केक काटकर मनाया है।
इन जगहों में कटा केक
कलमी में अजय डनसेना, राइडर कंवर, विकेश, लक्की, उमेश और अर्जुन ने अपने साथियों के साथ मिलकर केक काटकर युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाया इसी तरह कबीर चैक के पास परवेज आलम, रियाज, रोहित ने अपने साथियों के साथ, शनि मंदिर लेबर चैक में जमीर बेग, सुरज महंत, किशन ने अपने साथियों के साथ, विकास नगर में धीरज देवांगन, मनीष, प्रहलाद बैरागी ने अपने साथियों के साथ, कोतरा रोड थाना के पास अजय डनसेना, कौशल जलतारे, काजू गुप्ता, ने अपने साथियों के साथ, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोतरा रोड में शंशाक पांडेय, रोहित पाल के अलावा कालोनी के अन्य लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर शानदार तरीके से युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का यादगार तरीके से जन्मदिन मनाया।
कालोनी में हुआ सुंदरकांड
युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के समर्थक बाबा भट्ठ ने बताया कि विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोतरा रोड निवासी शंशाक पांडेय, रोहित पाल, देवेश नायक, अंबिका प्रसाद, कविता मल्लिक के अलावा कालोनी के अन्य लोगों ने द्वारा युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस को यादगार तरीके से मनाने के लिये सुंदरकांड का आयोजन किया गया था।
युवाओं के आदर्श हैं विभाष
यूं तो विभाष सिंह को युवा अपना आदर्श मानते है साथ ही कई नाम से प्रसिद्ध विभाष की दीवानगी युवाओं में सर चढ़कर बोलती है कई युवा अपने सर में उनका नाम का टैटू लगवा रखे है कई अपने नाम के आगे विभाष का नाम रखे हुए है। हद तो तब है जब विभाष सिंह शहर में मौजूद नही है और उनके समर्थकों ने हर बार की तरह इस बार भी उनका जन्मदिन जगह जगह मनाया।
इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम में फल वितरण के दौरान रितेश अग्रवाल, बाबा भट्ठ हरीश मिश्रा, संजु मरार, भीम पटेल, जितेश भट्ठ, लोकेश श्रीवास, लीलाधर के अलावा अन्य युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments