Breaking

Subscribe Us

alternative info

स्वीप अभियान के तहत नगर निगम बिलासपुर द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु वाहनो के माध्यम से VOTE 100% की आकृति बनाई गई

स्वीप अभियान के तहत नगर निगम बिलासपुर द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु वाहनो के माध्यम से VOTE 100% की आकृति बनाई गई 

स्वीप अभियान के तहत नगर निगम बिलासपुर द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु संलग्न समस्त वाहनों के माध्यम से VOTE 100% की आकृति बनाई गई और बिलासपुर जिले में शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया है। 
      

इन सभी वाहनों में मतदान की तिथि व समय से संबंधित सूचना का प्रदर्शन किया गया है साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरुक कर सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। 


गौरतलब है कि स्वीप अभियान के तहत डोर टू डोर यानी की नगर निगम बिलासपुर में आने वाले विभिन्न वार्डो में जाकर मतदान जागरूकता हेतु कार्य की जा रही है।


इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों ने नगर निगम बिलासपुर के सभी सफ़ाई कर्मियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। 


इस दौरान नगर निगम बिलासपुर के सभी सफाई कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ ली है।




आइये आपको स्विप अभियान के बारे में कुछ जानकारी देते है 


स्वीप अभियान व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त नाम व अभियान है। यह अभियान भारत में मतदाता शिक्षा, व मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख अभियान व कार्यक्रम है।


जिसके माध्यम से गांव मोहल्ला एवं नगर में लोगों को उनके भाषा में जागरूक व जानकारी दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments