भटगांव।। नगर पंचायत परपोडी एवम् ग्राम भटगांव में माननीय श्री रविन्द्र चौबे जी की मार्गदर्शन में श्री अविनाश चौबे जी प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मुख्य आतिथ्य में ,श्री संतोष वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय बैठक बूथ कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों का रखा गया जिसमे श्री अविनाश चौबे जी ने क्रमवार सभी बूथ के अध्यक्ष एवम् सदस्यो से सार्थक संवाद कर चर्चा किया एवम् कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियां की जानकारी दी एवम अपने अपने बूथ को पुनः मजबूत करने की बात कही उक्त बैठक में ग्राम भटगांव ,तिरियाभाठ ,सोनपांर, कमकावाड़ा , बुडेरा एवम् नगर पंचायत के सभी वार्ड के बूथ अध्यक्ष गण एवम् सदस्य सम्मिलित हुए इस अवसर पर सर्व श्री विजय दुबे जी अध्यक्ष, गुड्डू जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि, कन्हैया साहू सेक्टर अध्यक्ष, अशोक देवांगन , अंजोर यदु अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ईश्वर वर्मा राजीव मितान समन्वयक, बलकरन वर्मा, सेवाराम साहू, केशव साहू, उपस्थित रहे ।
0 Comments