Breaking

Subscribe Us

alternative info

राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी बनाये गये विनोद दास महंत.....!!


चंद्रपुर।।विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज हो चुका है एवं लगभग तारीख भी तय हो गई है,जिससे प्रत्येक पार्टियां अपनी अपनी संगठन को मजबूती प्रदान करने मे लगे हुए है।

राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी का एक अभिन्न अंग राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस जो कि पूरे प्रदेश मे अपना अच्छा - खासा वर्चस्व स्थापित कर चुकी है, इसी कड़ी में अपने संगठन को मजबूत करने व वर्तमान चुनाव तैयारी के मद्देनज़र अनेको नियुक्तियां कि गई है, जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष सक्ती राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस श्रीमान विनोद दास महंत "चंद्रपुर" के कर्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय समन्वयक के द्वारा प्रदेश संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है ।

जिस पर जिलाध्यक्ष सारंगढ़ देवनारायण जायसवाल,जिलाध्यक्ष बालौदाबाज़ार पारस जायसवाल ,जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा महंत एवं जिला शक्ती के इंटक कार्यकर्ता विजय कुर्रे , निट्टू महंत,तार्केस्वर बरेठ, साथ हि समस्त इंटक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।।

Post a Comment

0 Comments