Breaking

Subscribe Us

alternative info

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने लगाए पौधे






5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा जिला रायगढ़ ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाए। इसके अलावा शहर कि विभिन्न कॉलोनी में घर घर तुलसी एवं फूल दार पौधे वितरण कर पर्यावरण की संरक्षण के लिए जागरूक भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और औषधीय पौधो की 40 से अधिक प्रजाति लगाई गई।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष  रोबिंश सिंह ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम 3 दिन का रखा गया है जिसमे लोगो को यथार्थ ग्रीन नर्सरी पटेलपाली द्वारा नी:शुल्क पौधा वितरण किया जाना है एवं स्वक्छता को लेके विभिन्न कार्यक्रम भी रखा गया है।

पौधरोपण के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयोजक गगन पण्डा, खिलेश डनसेना, निखिल साहू  (जिला महामंत्री ), आशुतोष पटवा,अंकित अग्रवाल, रणविजय सिंह (वरिष्ठ कार्यकर्त्ता), सरजू पटेल, दीपक चौधरी, एवं अन्य साथी एवं पदाधिकारी गण की अहम् भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments