Breaking

Subscribe Us

alternative info

भारतीय जनता पार्टी में चल रही संगठन पर्व के तहत चपले मंडल में रखी गई महत्वपूर्ण बैठक




इन दिनों केंद्र और छत्तीसगढ राज्य में सत्तासीन पार्टी भाजपा में चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत चपले मंडल के ग्राम चपले सामुदायिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी जिसमें चपले मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए रायशुमारी की गई, उक्त बैठक में पहले प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता पर चर्चा के साथ ही बूथ अध्यक्ष चुनाव किया का विषय रखा गया जिसमे चपले मंडल का सात सक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष बनाना है जो पूरा हो गया है जिसके बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए चर्चा परिचर्चा में सभी उपस्थित कार्यकर्त्ताओं की राय ली गई। 
जिसमे:-
चपले मंडल चुनाव प्रभारी के लिए प्रदेश कार्यसमिति विवेक रंजन सिन्हा जी की मार्गदर्शन प्राप्त हुआ पार्टी के निर्देशानुसार नियमबद्ध से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
आपको बता दें की आठ नाम मण्डल अध्यक्ष के लिए आए हैं जिसमें पार्टी से आए हुए प्रतिनिधी और चुनाव अधिकारी विवेक रंजन सिन्हा जी सभी नाम यहाँ से लेकर जाएंगे और जिले की कोर कमेटी में सभी नामों की अनुसंशा और नामों पर गहन परिचर्चा की जावेगी। जिसमे पार्टी के निर्देशानुसार नियम और शर्तों को देखते हुए मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा एवं आगामी 12 दिसंबर को चयनित नामों के आने के बाद ही अन्य चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता वरिष्ठ गण पार्टी के विस्तार एवं चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करने में उमंग और जोश के साथ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments