गोर्रा धान मंडी में अव्यवस्था का अलाम
रायगढ़,,एक तरफ धान खरीदी का काम पूरी गति पर है तो दूसरी तरफ क्षेत्र के किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यद्यपि किसानों की परेशानियों को लेकर अभी भी जिला प्रशासन उदासीन बना गया है।
ताजा मामला रायगढ़ जिले के गोर्रा धान मंडी से सामने आया है यहां भी किसानों को अपना धान बेचने के लिए बड़ी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गोर्रा धान मंडी में वजन को लेकर किसानो से लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस विषय में पूछे जाने पर स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ गोर्रा मंडी प्रबंधक ने न केवल दुव्यवहार किया बल्कि जो करना है कर लो यहां मेरा ही नियम चलेगा कि बात कही गई। वही मीडिया कर्मियों के द्वारा मंडी में धान बेचने आए स्थानीय किसानो से बात की तब उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं बताई। जिसकी जानकारी रायगढ़ S D M साहब को दी गई।
0 Comments