कृषि महाविद्यालय एवं अनु. संस्थान के छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कर्यक्रम के अन्तर्गत कृषि सूचना केन्द्र की आरम्भ आज दिनांक 22-11-24 को संबलपुरी ग्राम में किया गया। जिसमे महाविद्यालय के मुखिया डॉ. ए.के.सिंह कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.बी.एस. राजपूत, डॉ. श्रीकांत, डॉ.एस.के.पैंकरा तथा ग्राम के प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि सूचना केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य कृषकों को फसलों से संबंधित कीट-रोधियों एवं अन्य समस्याओं का निराकरण करने में सहायता प्रदान करना हैं।
जिसमें कृषि महाविद्यालय के शिक्षक वैज्ञानिक डॉ. श्रीकांत ने मसाला की खेती के बारे में जानकारी सहज रूप से किसानों को दी।
डॉ.पैंकरा ने रबी फसलों से संबंधित जानकारी दी।
डॉ.बी.एस.राजपुत द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में व उससे होने वाली फायदे के बारे में जानकारी दी।
डॉ.ए.के.सिंह ने किसानों को फसल जनित रोगों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न किसानों के समस्याओं का हल वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ गाँव की महिला शक्ति ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
0 Comments