मरवाही। शारदीय नवरात्र में नौं दिन तक पूजन-अर्चन के बाद शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ग्राम धरहर में विजयदशमी के दिन धूमधाम से मां दुर्गा को पूरे विधि-विधान से विदा किया गया। गांव के गली मोहल्लों में भ्रमण करते हुए , दुर्गा माता की दर्शन करने के लिए लोग घरो से बाहर निकल पड़े। इस दौरान द्वार-द्वार पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जगह-जगह भक्तों ने अपने-अपने घरों के सामने, माता रानी की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। इस बीच पूरा माहौल वातावरण माता के विविध स्वरूपों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। ``जय माता दी`` के जयकारे से गांव गूंज रहा था।``जय माता दी`` लिखी चुनरी माथे पर बांधे युवक आगे-आगे चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए, गाजे-बाजे के साथ माता रानी के भजनों की धुनों पर थिरकते नजर आए। तत्पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
0 Comments