Breaking

Subscribe Us

alternative info

कोंडकेल में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव

महेंद्र निषाद तमनार

सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना पूरे गांव में धूमधाम से की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर गांव भर में कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ देर रात्रि तक की जाती रही। गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गांवों और घरों में भी चहल-पहल बनी रही। घरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के साथ की गई। गांव के मेन रोड, मिलन चौक,तथा अन्य जगहों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर उनका दर्शन कर पूजा की। पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा है। गणेश महोत्‍सव को लेकर लोगो के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गांव में गणेश उत्सव चौथे और पांचवे दिन विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।कई घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। कई स्थानों पर इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। गांव के मिलनचौक में सास्कृतिक कार्यक्रम (डांस प्रतियोगिता) किया गया जिसमे गांव के प्रतिभागी एवम् बाहर से भी प्रतिभायियो ने भाग लिया था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ने लगी। कार्यक्रम में मिलन चौक के नवयुवक समिति के कार्यकर्ता ने सब अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई,साथ में रामधन म्लाज (शिक्षक)का भी विशेष योगदान रहा।
उसके बाद सुबह में बड़े ही धूमधाम डीजे बाजा एवं भजन कीर्तन के साथ गांव के सभी मूर्ति को एक साथ नदी में विसर्जित किया गया, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments