कोरबा - सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है. माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है।
इस पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति हो या सावन महोत्सव, महिलाओं में उमंग देखने को मिलता है. सावन में महिलाएं न केवल भगवान शिव की पूजा करती है, बल्कि इस दौरान सावन महोत्सव का आयोजन भी होता है. इस महोत्सव में आस-पास की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और एक-दूसरे को सावन मास की शुभकामनाएं देती हैं।ऐसा ही कुछ माहौल कोरबा में देखने को मिला जहां सावन महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ कलार महिला महासभा कोरबा द्वारा किया गया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ कलार महासभा कोरबा कुसुम डनसेना,विष्णु बाई, फुलेश्वरी, प्रभा,गीता,दीप्ती, सुषमा,शशिकला, बिंदेश्वरी, लता, किरण,आशु,रोहिणी, अर्चना, विमला, पुष्पा, सुलोचना, मंजुलता, मानशी, चित्रा, रंजीता, उमा,तारणी, माधुरी सभी उपस्थित रहीं।सभी महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में खूब ठुमके लगाए और कार्यक्रम में खूब मस्ती की।सावन महोत्सव का आयोजन कुसुम डनसेना के किया।
कुसुम डनसेना ने बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी।इसमें सावन महोत्सव में सावन क्वीन, डांस, सुंदर हरी-हरी चूड़ियां प्रतियोगिता हुईं। सावन महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले जिसमें केक काटकर सावन क्विन चुनकर सावन उत्सव मनाया गया।सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. सावन माह में हर सोमवार को श्रद्धालु व्रत रखते हैं. ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
0 Comments