Breaking

Subscribe Us

alternative info

लैलूँगा विकासखंड के पहाड़लुडे़ग गांव में धूमधाम से किया गया कार्तिकेश्वर भगवान का विसर्जन,.....

                      हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़ (लैलूंगा/पहाड़लुडे़ग) – इन दिनों कार्तिकेश्वर गणेश का धूम पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ है,इसी क्रम में आज मंगलवार को पहाड़लुडे़ग के ग्रामवासियों द्वारा भगवान कार्तिकेश्वर का विसर्जन यात्रा बड़े धूमधाम से निकाला गया।

        जिस बीच विसर्जन यात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया साथ ही ग्रामीणों ने आज भगवान कार्तिकेश्वर का विसर्जन किया। जिसे गांव के ही कार्यक्रम संयोजक सरपंच घनश्याम पैंकरा द्वारा पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिससे पूरे गांव में खुशी का लहर है। 

           सबसे अहम बात तो यह है की आदिवासी क्षेत्र रहते हुए भी विसर्जन को लेकर गांव के सरपंच द्वारा कहा गया था, कि कोई भी व्यक्ति विसर्जन में शराब का सेवन करना नहीं है, ग्रामवासियों ने बड़े ही धूमधाम से से हर्षोल्लास पूर्वक कार्तिकेश्वर भगवान का विसर्जन किया गया। और विसर्जन बहुत ही अच्छे तरीके से बच्चे ,जवान, बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। जिससे गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा।

Post a Comment

0 Comments