Breaking

Subscribe Us

alternative info

उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित हुए - श्री मालिकचंद भारद्वाज

उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित हुए - श्री मालिकचंद भारद्वाज
विधानसभा (लैलूंगा) स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 05.09.2023 को माननीय विधायक महोदय श्री चक्रधर सिंह सिदार जी के स्नेहिल हाथों से श्री मालिकचंद भारद्वाज *व्याख्याता* स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उ. मा. वि. झगरपुर सम्मानित हुए।
उन्होंने कहा कि -
कर्म ही मेरी पूजा है,
    कर्म से बढ़ा मेरा मान।
कर्मठता ही मेरी पहचान है। मिला उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान ।।
उनकी कविता चरित्रार्थ हुआ वास्तव में सच लगता है, जो उसने उपलब्धि हासिल की है।
  यथा-
** वर्ष 2003 में जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए।

** उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (बी एड कालेज) बिलासपुर में वर्ष 2020-21व 2021-22 (दोनों सत्र में) 100% उपस्थिति की वजह से उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थी के रूप में सम्मानित हुए।
साथ ही साथ कुशल नेतृत्व, आज्ञाकारी शिष्य, व विभिन्न शैक्षणिक तथा अन्य गतिविधियों में मिली उपलब्धि से यह समय उनके कथनानुसार स्वर्णिम काल रहा।

 ** वर्ष 2022 में स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल गुप्ता जी स्मृति (से नि शि) शिक्षक सम्मान समारोह तहसील घरघोडा़ में उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित हुए।
** वर्ष 2022 में ही राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित किया गया।

  श्री भारद्वाज बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो शास्त्रीय
गायन( विशारद) वादन में रुचि, कविता व गीत लेखन, पाठ्यवस्तु को गीत व कविता के रूप में प्रस्तुति, कुशल कमांड, तथा खेल व एन सी सी ( सी सर्टिफिकेट) में अभिरुचि रखते हैं।

 सामाजिक उत्थान जैसे गतिविधियों में भी इनका सराहनीय कदम रहता है।
तहसील इकाई लैलूंगा में सामाजिक स्तर पर पूर्व में कोषाध्यक्ष व वर्तमान में सचिव पद पर आसीन रहना निश्चित ही इनकी काबिलियत को दर्शाता है।

सक्रिय भूमिका की वजह से छत्तीसगढ़ कर्म. अधि. फेडरेशन तहसील इकाई लैलूंगा के संयोजक पद पर भी वर्तमान में ये विद्यमान हैं।
इनकी उत्कृष्टता के लिए हम उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Post a Comment

0 Comments