Breaking

Subscribe Us

alternative info

आज श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आज श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  

 रायगढ़। श्री श्याम मंडल द्वारा संजय काम्पलेक्स स्थित श्री श्याम बगीची में 5 से 9 सितंबर तक आयोजित 28वें ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला उत्सव में स्वचलित व हाईटेक झांकियों का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार 7 सितंबर को मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 

श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में 7 सितंबर गुरुवार को रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा श्री श्याम प्रभु का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णावतार श्री श्याम प्रभु की महाआरती की जाएगी। भजन-कीर्तन के बीच लड्डू गोपाल को पालने पर लाया जाएगा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर श्रीकृष्ण व श्री श्याम प्रभु के जयकारे से गूंज उठेगा। उसके बाद श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री श्याम बगीची में प्रदर्शित झांकियों का दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चित्ताकर्षक व नयनाभिराम झांकियों का दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं। सभी झांकियों की नगरवासियों द्वारा सर्वत्र सराहना की जा रही है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पंडाल स्थल पर पंखे लगाए गए हैं। पंडाल के भीतर सुन्दर साज सज्जा का कार्य किया गया है। उत्सव को सफल बनाने श्री श्याम मंडल के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। पुलिस कप्तान सदानंद कुमार, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, ट्रैफिक डीएसपी सुशांतो बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। श्याम मंडल को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मिडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments