Breaking

Subscribe Us

alternative info

मरवाही के धरहर में पनिका समाज का बैठक हुआ संपन्न,जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का किया गया गठन


 
मरवाही। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत धरहर में पनिका समाज का बैठक किया गया। जिसमें समाज के विकास एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा किया गया। आज इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी एवं विकासखंड कमेटी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य का निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से 7 नाम का चयन हुआ। जिसमें भजन दास मोर्चे, लालचंद सूटी,मेवा लाल दरकेश, रामनारायण केंवरा, श्याम लाल बक्छल, सुखी राम केंवरा, वंशधारी सांवरा, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन हुआ। वहीं 7 नामों में से जिला उपाध्यक्ष के लिए लालचंद सूटी का नाम सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसी क्रम में विकासखंड कमेटी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अध्यक्ष नारायण प्रसाद पड़वार, उपाध्यक्ष बलराम मोर्चे, सचिव जगदीश पनारिया, सह सचिव राजेश कुमार पुरी, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद जता, उप कोषाध्यक्ष गणेश केंवरा मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सोनवानी, संगठन प्रभारी मथुरा प्रसाद टांड़िया को बनाया गया। वहीं आपको बता दूं कि समाज के विकास के लिए कर्तव्य निष्ठ एवं मुख्य रूप से युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है  

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के विकास के लिए तन मन धन से कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments