Breaking

Subscribe Us

alternative info

धरमजयगढ़ में चंद्रयान-३ की लैंडिंग को लेकर उत्सव का माहौल, बेहद खास...

*धरमजयगढ़ में चंद्रयान-३ की लैंडिंग को लेकर उत्सव का माहौल, बेहद खास...*
*धरमजयगढ़ में चंद्रयान-३ की लैंडिंग को लेकर उत्सव का माहौल, बेहद खास पल के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी*



*36 GARH NEWS*

चांद पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान ३ की लैंडिंग को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। इस अभियान की सफलता के लिए जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भी चंद्रयान ३ के लैंडर विक्रम की चांद की सतह पर उतरने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, इस विशेष अवसर पर प्रशासन की ओर से भी कई तैयारियां की गई है। जिसमें धरमजयगढ़ जनपद कार्यालय में आकर्षण रंगोली तैयार किया गया है। इसमें इसरो के चन्द्रयान ३ के प्रक्षेपण को दर्शाया गया है। इसके अलावा नगर के गांधी चौक में प्रोजेक्टर के माध्यम से चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की तैयारी की गई है। वहीं, आज शाम को होने वाले इस बेहद खूबसूरत व यादगार पल का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments