Breaking

Subscribe Us

alternative info

घरघोड़ा मे विश्व आदिवासी दिवस तीर कमान आदिवासी प्रारंपरिक भेष भूषा के साथ विशाल रैली निकाल कर मनाया - कई दिग्गज हुए शामिल.....!!!!

 रिपोर्टर हीरालाल राठिया लैलूँगा 



रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ विधानसभा में घरघोड़ा ब्लॉक स्तरीय पखवाड़ा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जिसमे जिले भर आदिवासी समाज के कई सामाजिक दिग्गज कार्यकर्ताओ,युवाओं ने मातृ शक्ति , कर्मचारी अधिकारी ने शामिल होकर ब्लॉक कालोनी से हाई स्कूल मैदान तक विशाल रैली निकाल कर आदिवासियों ने संविधानिक अधिकार की नारा लगाते हुए जन सभा किया और वहा समाज के कई सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा समाज के कुरीतियों एवम् समाज पर हो रहे अन्याय को कैसे दूर किया जाय इस सब पर विचार रखा गया,


जिले के आदिवासी युवा नेता महेन्द्र सिदार (धर्मजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष) ने समाज को संबोधन करते हुए कहा की आज समाज अपने अधिकार आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है, जो की हमारी सविधान ने हमे अधिकार दिया गया है ,फिर भी हम लोग आज सड़क की लड़ाई लड़ रहे है, इन सभी राज नेताओ ने हमारी आरक्षण की लड़ाई में कभी भी सहयोग नही किया है, जबकि उनकी कुर्सी भी आरक्षण पर है। ये लोग आलाकमान को देखते है,समाज की आवाज आज तक सदन में नही उठाया गया है, अब हमको सड़क की लड़ाई नही सदन की लड़ाई लड़ने की बारी है,

हम सबको अब समझने की बारी है की हमारी ऐसे दशा की क्यों है?? हमारा शोषण क्यों हो रहा है?? कौन कर रहा था??

जब तक हम अपने शोषण करने वालो को उनकी कुर्सी से उतार नही फेकेंगे तब तक हमारा समाज की संविधानिक अधिकार नहीं मिलेगा, क्योंकि यही लोग अपने उपयोग के लिए हमे प्रयोग करते आ रहे है। अपने सत्ता और सिंहासन के लिए हमको सिर्फ वोट बैंक समझते है, जबकि हम निर्णायक भूमिका रहती है। जब चुनाव जीत जाते है तब समाज की अनदेखा करते है। अबकी बार - आदिवासी सरकार!!

कई सामाजिक कार्यकर्ताओ ने अपने समाज कल्याण के बारे में चर्चा परिचर्चा किए।।

Post a Comment

0 Comments